जंगली जानवर और हाथियों ने गन्ने और धान की फसल को किया बर्बाद
पीड़ित किसानों ने शासन प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
डोईवाला : मारखमग्रांट द्वितीय क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रताप सिंह बिष्ट से मिली जानकारी के अनुसार झबरवाला गांव में हाथियों ने किसानों की धान व गन्ने की खेती को भारी नुक़सान पहुंचाया है।
जिसमे प्रताप सिंह बिष्ट पुत्र श्री दिलीप सिंह बिष्ट (गन्ने की फसल का नुकसान), हुकम सिंह पुत्र श्री कमल सिंह (गन्ने की फसल का नुकसान), अजमल पुत्र बंदा हुसैन (धान की फसल का नुकसान) तथा और भी कई किसानों का थोड़ा-थोड़ा नुकसान करते हुए हाथी घनी आबादी से होते हुए जंगल में चला गया।

प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि इसकी सूचना वन विभाग के फॉरेस्टर अमीर चंद शाह को दी, मौका-ए-वारदात पर वन विभाग के कर्मचारियों वन आरक्षी मुकेश गुप्ता, अब्दुल रहमान संविदा कर्मी, राजेश नेगी संविदा कर्मी ने निरीक्षण करते हुए घटना की पुष्टि की।

इस घटनाक्रम की जानकारी वन विभाग द्वारा पूर्व प्रधान परमिंदर सिंह व अन्य सदस्यों की गठित स्थानीय कमेटी को दी गई ताकि पीड़ित किसानों को उनकी फसल के नुक़सान का मुआवजा देने की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।