भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान
डोईवाला – भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज माजरी ग्रांट मंडल के बुल्लावाला गांव में ग्राम पंचायत सदस्य विष्णु रौथाण के नेतृव में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत सड़कों के किनारे उगी बरसाती घास को काटा गया, ओर सड़कों किनारे पड़े कूड़ा एकत्रित किया गया।

इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य विष्णु रौथाण ने कहा कि भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कई तरह के अलग अलग जनहित कार्य किये जा रहे हैं। और आज बुल्लावाला गांव में भी अभियान को आगे बढ़ाते हुवे स्वछता अभियान चलाया गया, ताकि पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के सपने को साकार किया जा सके।
इस दौरान मोहन सजवाण, कृष्ण सिंह रौथाण, महिमानंद जोशी आदि ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।